रांची, जनवरी 30 -- तोरपा, प्रतिनिधि। विगत चार महीनों से प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं होने से नाराज तोरपा प्रखंड की सभी स्वास्थ्य सहियाएं शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई हैं। अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य सहियाओं ने रेफरल अस्पताल के मुख्य प्रवेशद्वार के सामने जोरदार प्रदर्शन किया और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। सहियाओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक लंबित प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य सहियाओं ने बताया कि उन्हें पिछले चार माह से प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। इस संबंध में कई बार चिकित्सा प्रभारी से वार्ता भी की गई, लेकिन आश्वासन के बावजूद अब तक भुगतान नहीं हो सका। सहियाओं का कहना है कि लंबे समय से राशि नहीं मिलने के कारण उन्हें गंभीर आर्थिक परेशानियों ...