सहरसा, फरवरी 16 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं का विभिन्न प्रोत्साहन राशि के लिए अबतक पंजीकरण नहीं किया गया है। जिसके लिए जिला योजना लेखा विभाग डीपीओ ने सभी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को 15 फरवरी तक छात्र छात्राओं का पंजीकरण कराने का निर्देश दिए है। अन्यथा इसकी सारी जबाब देही प्रधानाध्यापक के ऊपर होगी। विद्यालयों की सूची जारी कर डीपीओ ने संबंधित बीईओ को भी पंजीकरण करवाने का निर्देश दिए है। जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (माध्यमिक 2) तहत जिले के 916 , मुख्यमंत्री मेधावृति योजना एससी/एसटी (माध्यमिक 2) तहत 264 तथा मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना (10वी) 33 छात्रों का प्रोत्साहन राशि के लिए अबतक पंजीकरण नहीं किया गया है। डीपीओ ने जारी पत्र में कहा कि विभागीय निदेशान...