रांची, जनवरी 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल रांची महानगर की टोली शुक्रवार को लापता अंश व अंशिका की बरामदगी के बाद उनके घर पहुंची। टोली बच्चों के लिए ढेर सारी मिठाई और चॉकलेट लेकर पहुंची। हालांकि बच्चों के घर में नहीं होने पर सदस्यों ने उनकी दादी से बातचीत की। इस बीच बजरंग दल के प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं को प्रशासन से घोषित जो प्रोत्साहन राशि मिलेगी, उसका कुछ अंश दोनों बच्चों के नाम बैंक में एफडी कर करेंगे। वहीं, दूसरी ओर विहिप के प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने उनसे कहा कि ये बच्चे इस देश के भविष्य हैं। उन्होंने दादी से बच्चों का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी। विहिप ने परिजनों के साथ खड़ा रहने का भरोसा दिलाया। मौके पर हर किसी ने घर में बजरंग बली की तस्वीर के सामने जल रही अखंड ज्योति क...