अररिया, फरवरी 24 -- अररिया, संवाददाता बिहार बोर्ड से प्रथम श्रेणी में इंटर और राज्य मदरसा बोर्ड से प्रथम श्रेणी में मौलवी/फोकानिया पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक जरूरी खबर ये है कि मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का लाभ के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इच्छुक विद्यार्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय सीमा में जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में आवेदन जमा करना होगा। कहा गया है कि ऐसा नहीं करने पर संबंधित विद्यार्थियों को अगले वित्तीय वर्ष में प्रोत्साहन राशि से लाभान्वित नहीं किया जायेगा। इसके लिए शिक्षण संस्थान और विद्यार्थी स्वयं जिम्मेवार होंगे। भविष्य में उनका कोई भी दावा स्वीकार नहीं होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.