अल्मोड़ा, दिसम्बर 24 -- अल्मोड़ा के ताड़ीखेत में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जैनोली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में शिरकत की। प्रोटोकॉल तोड़कर सीधे जनता के साथ संवाद किया। मुख्यसेवक नाम से बनाए गए स्टॉल में बैठकर लोगों की शिकायतें भी सुनीं। डेढ़ घंटे तक सीएम लोगों के बीच जमे रहे। जैनोली में आयोजित शिविर में सीएम के पास तमाम समस्याएं आईं। इन्हीं में से एक दिव्यांग दीपा भी थीं। उन्होंने सीएम से पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। इस पर सीएम बिफर उठे। उन्होंने अधिकारियों से तत्काल कागजी कार्रवाई कर पेंशन जारी करने के निर्देश दिए। सीएम के समक्ष पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के भवन की दयनीय स्थिति की भी शिकायत मिली। यह भी पढ़ें- कांग्रेस को मंदिर नहीं मजारों की चिंता, मुगलिया मानसिकता को खत्म करेंगे: CM धामी यह भी पढ़ें- मिनी स्टेडियम से हेलीपैड तक, 'जन...