नई दिल्ली, जनवरी 24 -- भारतीय रसोई में पराठा सिर्फ एक व्यंजन नहीं, बल्कि भावनाओं से जुड़ा स्वाद है। आमतौर पर आलू, गोभी या पनीर के पराठे ज्यादा लोकप्रिय हैं, लेकिन दाल का भरवां पराठा एक ऐसा हेल्दी और स्वादिष्ट विकल्प है जिसे कम लोग ट्राई करते हैं। यह पराठा खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो रोजमर्रा के खाने में प्रोटीन और फाइबर बढ़ाना चाहते हैं।दाल का भरवां पराठा क्यों है खास? दाल प्रोटीन, फाइबर और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। जब इसे मसालों के साथ भरकर पराठे में इस्तेमाल किया जाता है, तो यह ना सिर्फ स्वाद बढ़ाती है बल्कि लंबे समय तक पेट भरा होने का एहसास भी देती है। यह पराठा बच्चों के टिफिन से लेकर वीकेंड ब्रेकफास्ट तक के लिए बेहतरीन है।आवश्यक सामग्रीभरावन के लिए: उबली हुई पीली मूंग/अरहर दाल - 1 कप प्याज - 1 बारीक कटा हरी मिर्च...