मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता राज्य स्वास्थ्य समिति से प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के चार महीने बाद भी पक्की सराय में शहरी स्वास्थ्य व वेलनेस सेंटर के भवन का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। इस पर नाराजगी जताते हुए वार्ड 40 के पार्षद इकबाल हुसैन ने डीएम को पत्र लिखकर जल्द निर्माण करवाने की मांग की है। पार्षद के मुताबिक चार साल पहले पक्की सराय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को स्थानांतरित करके पहले वार्ड 41 के मंदिर रोड, फिर बीएमपी छह के सामने शिफ्ट कर दिया गया। अधिक दूरी होने के कारण पक्की सराय व आसपास के लोगों को हो रही परेशानी और सरकारी जमीन खाली होने का हवाला देकर लिखित अनुरोध के बाद राज्य स्वास्थ्य समिति ने स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण को मंजूरी दी। इसके बावजूद देरी से समस्या बरकरार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.