रिषिकेष, दिसम्बर 24 -- लच्छीवाला रेंज द्वारा मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने और सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने के लिए प्रोजेक्ट सह-जीवन के तहत कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। परियोजना का उद्देश्य मानव और वन्यजीवों के बीच बढ़ते टकराव को रोककर सुरक्षित और संतुलित पर्यावरण तैयार करना है। वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति ने बताया कि निवारक उपायों के अंतर्गत रेंज स्तर पर नियमित स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं तथा वन क्षेत्र में कचरा केवल निर्धारित स्थानों पर डालने की अपील की जा रही है। लच्छीवाला नेचर पार्क में आने वाले पर्यटकों से कचरा वापस ले जाने और वन्यजीवों को भोजन न कराने का अनुरोध किया गया है। परियोजना के तहत रात्रिकाल में तेज आवाज, अत्यधिक रोशनी और तेज गति से वाहनों के प्रयोग से बचने तथा वन विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.