लखीसराय, दिसम्बर 17 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में मंगलवार को डायट में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) हेतु नामित शिक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में शिक्षकों को नवाचारी शिक्षण पद्धतियों से जोड़ते हुए विद्यार्थियों में सीखने की रुचि और व्यावहारिक समझ विकसित करने की जानकारी दी गई । कार्यशाला का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, डायट की प्राचार्या डॉ. वंदना कुमारी, संभाग प्रभारी अमित कुमार एवं मंत्रा 4 चेंज संस्था के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। उद्घाटन सत्र में उपस्थित अतिथियों ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर डायट की प्राचार्य...