देवघर, मार्च 21 -- देवघर, प्रतिनिधि। बाल सुधार सह सम्प्रेषण गृह देवघर में गुरुवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार एवं उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर द्वारा संयुक्त रूप से प्रोजेक्ट बेटी (बीईटीआई- ब्राईडिंग एजुकेशन थ्रो इनिटिएटिव) का शुभारंभ किया गया। ताकि बाल सुधार सह सम्प्रेषण गृह की बच्चियों को सशक्त, आत्मनिर्भर और प्रशिक्षित करते हुए समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा सके। मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेरे जीवन में यह एक खुशी का पल है और एक बेहतरीन पहल के लिए उन्होंने उपायुक्त को धन्यवाद दिया। कहा कि हम सभी का यह साझा सपना है कि की बाल सुधार सह सम्प्रेषण गृह को मॉडल के रूप विकसित किया जाए। जहां आप अपने आप को बेहतर बनाते हुए अपने सपनों को जगा सकें। इस बेहतरीन पहल के बाद सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.