देवघर, मार्च 22 -- देवघर,प्रतिनिधि। फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट (एफसीआई) देवघर और जिला प्रशासन देवघर के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर प्रोजेक्ट बेटी (ब्रिजिंग एजुकेशन थ्रू इनिशिएटिव) के तहत किया गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत बाल सुधार सह सम्प्रेषण गृह में रह रही 22 बच्चियों को हाउसकीपिंग से संबंधित व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य इन बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाना और समाज में उनकी सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार, उपायुक्त देवघर विशाल सागर और फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट देवघर के प्राचार्य डॉ. नृपेंद्र सिंह लिंगवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने इस पहल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.