बिहारशरीफ, मार्च 28 -- प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय का अधिकारी ने किया निरीक्षण चेवाड़ा, निज संवाददाता । प्रखंड के करण्डे परियोजना बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण जिलास्तर पर गठित टीम के अधिकारी ललन कुमार ने किया। विद्यालय की संचिकाओं की जांच की तथा शिक्षकों से पूछताछ की। अधिकारी ललन कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर जांच की गयी है। जांच रिपोर्ट वरीय अधिकारी को सौंपी जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो सप्ताह पहले एचएम के खिलाफ छात्रों से प्रैक्टिकल में अधिक नम्बर देने के नाम पर अवैध वसूली करने का शिकायत मिली थी। इसी आलोक में जांच की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.