रांची, दिसम्बर 11 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के न्यू मधुकम निवासी मुकुल प्रसाद को साइबर अपराधियों ने प्रोजेक्ट में अधिक मुनाफा देने का झांसा देकर उनसे पांच लाख से अधिक की ठगी कर ली गई है। एक ऐप से साइबर अपराधियों ने ठगी की। मुकुल प्रसाद ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मुकुल प्रसाद ने पुलिस को बताया कि उन्हें 28 सितंबर को एक व्हाट्सऐप से उन्हें ऑनलाइन जॉब का ऑफर मिला। उनकी रजामंदी के बाद साइबर अपराधियों ने उन्हें 21 प्रोजेक्ट दिया। इस एवज में दस हजार रुपए लिया। प्रोजेक्ट पूरा करने पर उन्हें 15 हजार रुपए दिया गया। कुछ दिन बाद उनसे 66 हजार रुपए डिमांड की गई। कहा गया कि 40 प्रतिशत उन्हें बोनस दिया जाएगा। राशि लेने के बाद उनसे 1.41 लाख रुपए मांगा गया। कहा गया कि यह राशि तभी उन्हें मिलेगी, जब वह प्रोजेक्ट पूरा करेंगे। इस...