औरैया, फरवरी 1 -- ककोर, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देश पर शनिवार को महिला थाना ककोर में प्रोजेक्ट नई किरण के तहत विशेष आयोजन किया गया। महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में कुल 50 पारिवारिक विवादों की फाइलें प्रस्तुत की गईं। इनमें से 12 ऐसे परिवार थे, जो आपसी वैचारिक मतभेद और घरेलू कलह के कारण बीते कुछ दिनों से अलग-अलग रह रहे थे और परिवार टूटने की कगार पर पहुंच गया था। महिला थाना पुलिस व प्रोजेक्ट नई किरण की टीम ने पति-पत्नी को समझा-बुझाकर आपसी मतभेद दूर करने का प्रयास किया। काउंसलिंग के दौरान पारिवारिक जिम्मेदारियों, बच्चों के भविष्य और आपसी संवाद पर जोर दिया गया। पुलिस की पहल और सकारात्मक संवाद का असर दिखा और सभी 12 दंपती एक साथ रहने के लिए राजी हो गए। समझौते के बाद सभी परिवारों को हंसी-खुशी विदा किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.