गिरडीह, जनवरी 3 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड अंतर्गत प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय के नवनिर्मित भवन में निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई है। स्थानीय लोगों से लगातार शिकायत मिलने के बाद कांग्रेस नेता अनिल चौधरी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रंजीत राम, ओमप्रकाश महतो, हीरामन राम एवं आशीष भदानी ने संयुक्त रूप से विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नेताओं ने पाया कि भवन निर्माण में प्रयुक्त ईंट की गुणवत अत्यंत खराब है, जो हाथ से छूने मात्र से टूट जा रही थी। वहीं, निर्माण में अलग अलग किस्म के सरिया (छड़) का उपयोग किया गया है, जिससे भवन की मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इसके अलावा बालू और सीमेंट के अनुपात में भी भारी गड़बड़ी पाई गई। नेताओं ने यह भी देखा कि विद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार का योजना बोर्ड या ...