जमशेदपुर, जनवरी 16 -- जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम की पहल प्रोजेक्ट उल्लास के अंतर्गत 2 फरवरी को मिर्गी कैम्प का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) चाकुलिया में किया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों की स्क्रीनिंग, उचित परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। इस विशेष शिविर के आयोजन को लेकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को ऑनलाइन बैठक कर तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उपायुक्त के दिशा-निर्देश पर अब तक घाटशिला, पटमदा एवं शहरी क्षेत्र में एक-एक कैम्प का आयोजन किया जा चुका है। इन शिविरों 1560 लोगों की स्क्रीनिंग की गई और मिर्गी से पीड़ित 967 लोगों को चिन्हित कर उनका उपचार किया जा रहा और उन पर सतत निगरानी रखी जा रही है। उपायुक्त ने कहा कि प्रोजेक्ट उल्लास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.