चाईबासा, फरवरी 20 -- चाईबासा, संवाददाता। टोन्टो प्रखंड के पुरना पानी पंचायत स्थित प्लस टू प्रोजेक्ट हाई स्कूल में एक दिवसीय बाल मेला का आयोजन किया गया। इस बार मेला में बच्चों का न केवल मनोरंजन हुआ बल्कि जिन खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपना अच्छा प्रदर्शन किया उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। स्मोकिंग पर बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए भी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी और उन प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों को विद्यालय के प्रधान शिक्षक रमेश बेहरा ने पुरस्कृत किया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया। विभिन्न प्रकार के कलात्मक रंगोली बनाकर अपनी विलक्षणता को दर्शाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.