दुमका, दिसम्बर 2 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय गोपीकांदर में फिर से एक स्कूली बच्ची बेहोश होने की सूचना मिली है। सोमवार को प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय गोपीकांदर में रोज की तरह जैसे ही प्रार्थना समाप्त हुई। छठा क्लास की एक स्कूली बच्ची 14 वर्षीय मिरु मुर्मू की तबियत अचानक बिगड़ गई। बच्ची ने अपनी सहेली के साथ प्रधानाध्यापक के कक्ष में गई। वहां पहुंचते ही बच्ची गिर कर बेहोश हो गई। स्कूल परिवार के सहयोग से बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर में ले जाकर प्राथमिक इलाज हेतु भर्ती कराया गया। चिकित्सक डॉ हेमंत मुर्मू ने बच्ची का इलाज कराया गया लेकिन बच्ची की स्थिति में सुधार नहीं होने से फूलो जानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्ची को बेहोशी अवस्था में ही एंबुलेंस की मदद से दुमका ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां पर...