देहरादून, फरवरी 22 -- फोटो मसूरी, संवाददाता संत निरंकारी मिशन की प्रमुख सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशन में 'प्रोजेक्ट अमृत' के चौथे चरण के तहत मसूरी में वृहद स्तर पर स्वच्छता और जल संरक्षण अभियान चलाया गया। 'स्वच्छ जल, स्वच्छ मन' थीम पर आधारित इस अभियान में निरंकारी मिशन के 70 से अधिक स्वयंसेवकों ने मालरोड और बाबा हरदेव सिंह मार्ग (कैमल बैक रोड) पर सफाई कर 25 बैगों में लगभग तीन कुंतल कूड़ा एकत्र किया। जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह के दिशा-निर्देश में हुए इस आयोजन में मिशन की यूनिट 561 के सेवादल अधिकारी सुमित कंसल ने बताया कि जल संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए देशभर में 1500 से अधिक स्थानों पर यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि जल केवल संसाधन नहीं, बल्कि जीवन का आधार है और इसे बचाना हर इंसान का नैतिक कर्तव्य है। इस मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.