गुड़गांव, जनवरी 11 -- गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे के सीपीआर हिस्से (सेक्टर-84 गोल चक्कर से लेकर खेड़की दौला तक) सर्विस रोड निर्माण के लिए दो गांवों की जमीन का अधिग्रहण होगा। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने जमीन का सर्वे करके रिपोर्ट गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) को सौंप दी है, जिसकी जांच चल रही है। एचएसआईआईडीसी ने सीपीआर के समीप करीब एक हजार एकड़ में ग्लोबल सिटी विकसित करने की योजना बनाई है। इस ग्लोबल सिटी में रिहायशी, व्यावसायिक और औद्योगिक इकाईयों का निर्माण किया जाएगा। मौजूदा समय में ग्लोबल सिटी, द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली-जयपुर हाईवे से जुड़ी नहीं है। हरियाणा सरकार ने आदेश जारी किए थे कि ग्लोबल सिटी को इन दोनों से जोड़ा जाए। पहले चरण में द्वारका एक्सप्रेसवे से ग्लोबल सिटी को सर्विस र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.