फिरोजाबाद, फरवरी 8 -- फिरोजाबाद। नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने शनिवार को रसूलपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन कई प्रोजेक्टों का निरीक्षण किया तथा अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्रीय समस्याओं को भी देखा। क्षेत्रीय अवर अभियंता को निर्माण कार्यों पर नियमित नजर रखने के निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान निर्माण विभाग के अलावा स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे। नगरायुक्त ने सबसे पहले नालबंद चौराहे से थाना रसूलपुर तक सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत बनने वाले स्मार्ट रोड का निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने इसी मार्ग पर निर्माणाधीन कल्याण मण्डपम की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों कार्यों को समय से तथा गुणवत्तापूर्ण कराने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए। नगरायुक्त ने क्षेत्रीय अवर अभियंता को निर्देश दिए क...