गुमला, मई 28 -- गुमला संवाददाता गुमला बीडीओ अशोक चोपड़ा की अध्यक्षता में मंगलवार को गुमला प्रखंड सभागार में प्रॉस्पर कार्यक्रम के प्रगति,क्रियान्वयन और समन्वय को लेकर विशेष समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, पंचायत सचिव व विएलई शामिल हुए।बैठक में मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों की भौतिक और वित्तीय प्रगति के साथ-साथ कार्यक्रम में आ रही विभिन्न बाधाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रॉस्पर कार्यक्रम के अंतर्गत गुमला प्रखंड के 10 चयनित गांवों में प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और आर्थिक सशक्तिकरण पर केंद्रित योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसमें सिविल सोसाइटी संगठन प्रदान की सक्रिय भागीदारी है।प्रोग्राम के तहत चोटी से घाटी मॉडल पर आधारित जल और मृदा संरक्षण की योजनाएं तैयार की जा रही हैं, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.