सहारनपुर, जनवरी 28 -- थाना कुतुबशेर क्षेत्र में अंबाला रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में दुकान में फंदा लगाकर कारोबारी ने आत्महत्या कर ली। कारोबारी की मौत से परिजनों कोहराम मच गया। सूचना पर थाना कुतुबशेर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। माना जा रहा है कि प्रॉपर्टी विवाद में कारोबारी ने आत्महत्या की है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोहल्ला सुभाषनगर निवासी प्रीतम सिंह (52) अंबाला रोड पर बैट्री और ऑटो पार्ट्स की दुकान करते थे। इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि प्रीतम सिंह ने मंगलवार देर शाम दुकान में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आसपास के दुकानदारों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और प्रीतम सिंह को फंदे से उतारकर दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल मे...