एटा, जनवरी 6 -- प्रॉपर्टी डीलर हामिद अली उर्फ पप्पू हत्याकांड में एक बार फिर से घरवाले एकत्रित होकर थाना जीआरपी पहुंचे। मामले में अन्य लोगों के शाामिल होने की आशंका जताते हुई कार्रवाई की मांग की। अन्य लोगों का भी हाथ होने की आशंका जताई है। हालांकि जीआरपी की कार्रवाई को लेकर संतुष्टि जताई है। पूरे मामले में मृतक के भाभी पूर्व सभासद को भी आरोपी बनाया गया है। मृतक के भाई हाजी मुजम्मिल अली ने बताया कि मंगलवार को समाज के लोगों के साथ मिलकर जीआरपी थाने गए और मामले में एसओ जीआरपी से जानकारी ली थी। भाभी का नाम आने पर बताया कि सही कार्रवाई हो रही है। इसमें कई और भी आरोपी शामिल है। उन पर भी कार्रवाई की जाए। इस पर जीआरपी एसओ ने आश्वासन दिया है कि विवेचना प्रचलित है। इनके साथ ही अन्य घरवालों ने भी हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जाए। ब...