समस्तीपुर, फरवरी 19 -- समस्तीपुर। नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे प्रोपर्टी डीलर सह सिने कारोबारी अंटू इस्सर पर कार व बाइक सवार बदमाशों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग मामले में बुधवार की देर शाम प्राथमिकी दर्ज की गयी। नगर थाने की पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कारवाई में जुट चुकी है। पीड़ित अंट्टू ईस्सर ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि मंगलवार की रात वह अपने सहयोगी खानपुर थाना क्षेत्र के खैरी निवासी विजय प्रताप सिंह के पुत्र शुभम सिंह ईशू के साथ काम निपटा कर जितवारपुर से अपने बहादुरपुर स्थित आवास लौट रहे थे। आवास के ठीक बाहर पहले से कार व बाइक पर सवार बदमाशों ने उनपर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में ईशू को कंधे पर गोली लग गयी। गोली चलने के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। भीड़भाड़ वाला इलाका होने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.