लखनऊ, मार्च 19 -- वृंदावन सेक्टर-पांच में प्रॉपर्टी डीलर को दोस्त ने रुपये वापस करने के लिए दफ्तर बुलाया। जहां साथियों के साथ मिल कर प्रॉपर्टी डीलर को बुरी तरह से पीटा गया। यह आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पीजीआई कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। सुभानीखेड़ा निवासी प्रॉपर्टी डीलर निजाम खान का दोस्त आमिर खान से रुपयों को लेकर विवाद है। 13 मार्च की शाम आमिर ने कॉल कर निजाम को वृंदावन सेक्टर-पांच स्थित दफ्तर बुलाया। पीड़ित के मुताबिक आमिर के साथ उसके पिता इस्लाम, परिचित हिबाब और मुन्ना पहले से मौजूद थे। आरोपितों ने रुपये वापस करने से मना करते हुए निजाम पर हमला कर दिया। उसे बुरी तरह से पीटा। निजाम बेसुध होकर गिर गया। इस बीच हमलावर भाग निकले। इलाज कराने के बाद मंगलवार को निजाम ने पीजीआई कोतवाली में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.