नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। स्वरूप नगर इलाके में प्रॉपर्टी डीलर ने अपनी पत्नी और भाभी पर लोहे की रॉड से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना शनिवार रात की है। पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रॉपर्टी डीलर विपिन परिवार सहित कादीपुर में रहता है। विपिन और उसके बड़े भाई की पत्नी सगी बहनें हैं। बताया जाता है कि विपिन की पत्नी स्वीटी ने शनिवार को तबियत खराब होने की वजह से अपनी बहन वर्षा को भोजन पकाने के लिए कहा था। विपिन को इस बात पर गुस्सा आ गया। उसने पत्नी की पिटाई कर दी। इसके बाद लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बहन को बचाने आई वर्षा पर भी आरोपी ने रॉड से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों घायल बहनों को अस्पताल में भर्ती कराया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.