पटना, फरवरी 8 -- पटना के पुनपुन प्रखंड के केवड़ा ओपी अंतर्गत गंजपर जलालपुर गांव में शनिवार की सुबह जमीन कारोबारी अनिकेत कुमार उर्फ नीतीश के घर से हथियारों का जखीरा बरामद हुए। पुलिस ने मौके से उसे गिरफ्तार कर ली। इससे पहले जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच विवाद हुई । जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर चढ़कर आधा दर्जन राउंड फायरिंग की। घर में राइफल, पिस्टल, कार्बाइन और गोलियों की संख्या देखकर पटना पुलिस दंग रह गई। फायरिंग की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच जांच की। पुलिस को मौके से कई खोखे बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने जमीन कारोबारी अनिकेत कुमार उर्फ नीतीश, पिता कौलेश्वर प्रसाद के घर छापा मारा। तलाशी के जमीन कारोबारी घर से हथियारों का जखीरा बरामद हुए। इसके बाद पटना एसपी पूर्वी परिचय कुमार और डीएसपी कन्हैया सिंह पहुंचकर आरोपित से पूछताछ की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.