लखनऊ, मार्च 8 -- काकोरी के बेहटा गांव में 19 फरवरी को हुई प्रापर्टी डीलर अंकित लोधी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित व पांच हजार के इनामी गोलू यादव ने शुक्रवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया। उधर, पुलिस की चार टीमें उसकी तलाश में खाक छानती रहीं। हत्या के मामले में गुरुवार को आरोपित अभिषेक यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपित गोलू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 19 फरवरी की रात शादी समारोह के दौरान बेहटा गांव के बाहर गोलू ने साथी अभिषेक, सरवन, अंशू, सुमित और रंजीत ने मिलकर अंकित की हत्या की थी। गोलू ने कुछ माह पहले अंकित के साथ मिलकर एक जमीन खरीदी थी। जमीन की बिक्री को लेकर अंकित और गोलू में रंजिश चल रही थी। इसी के चलते गोलू ने हत्या की थी।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.