लखनऊ, फरवरी 9 -- काकोरी, संवाददाता। पारा में चोरों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के बंद मकान का ताला तोड़कर सात लाख रुपये का माल पार कर दिया। सोमवार सुबह घर आए प्रॉपर्टी डीलर ने मेन गेट का ताला टूटा देखा। घर के अंदर जाकर देखा कि सामान फैला हुआ था। चोरी की सूचना पर पुलिस पहुंची और पीड़ित से पूछताछ कर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। काकोरी मोड़ स्थित सिल्वर सिटी कॉलोनी निवासी अजय कुमार अवस्थी प्रॉपर्टी डीलर है। उन्होंने बताया कि रविवार को वह पत्नी रीना, बेटे अश्विन के साथ भतीजी की शादी में शामिल होने उन्नाव हसनगंज के स्वर्णिम बैंक्वेट हॉल गए थे। सोमवार सुबह जब वह परिवार के साथ घर लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। यह देखकर प्रॉपर्टी डीलर के होश उड़ गए। वह घर के अंदर गए तो देखा कि चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों रुपये का जेवर पार ...