नोएडा, अक्टूबर 31 -- दादरी, संवाददाता। बादलपुर क्षेत्र के बंबावड़ गांव के रास्ते पर बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार को प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पीछे से फायरिंग की। हत्या के बाद चेहरे को ईंट से कुचलकर पहचान छिपाने का प्रयास किया। पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी स्पष्ट नहीं कर रही है। बंबावड़ गांव के रहने वाले महिपाल सिंह प्रॉपर्टी डीलर थे। वह शुक्रवार दोपहर को स्कूटी से गांव को लौट रहे थे। इसी दौरान पेरिफेरल के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। पीठ में गोली लगने से उनकी मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि हत्या के बाद महिपाल के चेहरे को ईंट से कुचलने का प्रयास भी किया गया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि महिपाल सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।...