फरीदाबाद, दिसम्बर 12 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स बकाया होने पर शुक्रवार को 15 भवनों को सील कर दिया। इन पर 27 लाख से ज्यादा का बकाया था। कार्रवाई के दौरान टीमों ने मौके पर ही 14.34 लाख रुपये टैक्स के रूप में जमा करवाए। अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा ने बताया कि जिन प्रॉपर्टी मालिकों पर टैक्स बकाया था, उन्हें पहले ही नोटिस भेजे जा चुके थे। निगम टीम ने शुक्रवार सुबह से अलग-अलग वार्डों में जाकर सीलिंग और वसूली की कार्रवाई शुरू की। कई स्थानों पर मालिकों ने तुरंत ऑनलाइन और डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से टैक्स भरकर कार्रवाई से राहत ली। कार्रवाई के दौरान बल्लभगढ़ के रिहायशी इलाकों में चल रहे 65 से अधिक गेस्ट हाउस और ओयो नाम से संचालित होटलों को भी नोटिस देकर चेतावनी दी गई है। निगम ने इन्हें एक सप्ताह का समय दिया है कि वे ...