फरीदाबाद, जनवरी 15 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स बकायादारों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। दो दिन चले अभियान में 55 संपत्तियां (इमारत) सील की गईं। इन संपत्तियों पर करीब 53 लाख रुपये का टैक्स बकाया था। गौरतलब है कि नगर निगम फरीदाबाद की ओर से बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर मेगा सीलिंग ड्राइव लगातार जारी है। यह अभियान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशों पर और निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। निगम का साफ संदेश है कि टैक्स न चुकाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। निगम की अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा ने बताया कि नगर निगम के विभिन्न जोनों में यह अभियान चलाया गया। जिन संपत्ति मालिकों को पहले ही नोटिस दिए जा चुके थे, उन पर कार्रवाई की गई। दो दिन में कुल 55 प्रॉपर...