गोंडा, फरवरी 24 -- गोंडा,संवाददाता। गोंडा जिले के करनैलगंज थाना क्षेत्र में भूमि विवाद के चलते हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवकता सुभाष चंद्र मिश्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके सगे भाई अरुण मिश्रा को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया अरुण मिश्रा अरुण मिश्रा अपने भाई की हत्या के नामजद आरोपी थे और घटना के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 जनवरी को करनैलगंज क्षेत्र के सुदईपुरवा दत्तनगर गांव में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्ष सगे भाई और पट्टीदार बताए जा रहे हैं। इस मारपीट के दौरान हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाय...