नई दिल्ली, मई 19 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नजफगढ़ के रोशन गार्डन में प्रॉपर्टी के फर्जी पेपर तैयार कर दो लोगों को बेचने के आरोप में दंपती को हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजकुमार और उसकी पत्नी बाला देवी के रूप में हुई है। दोनों पिछले करीब 10 वर्षों से फरार चल रहे थे। दोनों को वर्ष 2016 में कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया था। इनकी गिरफ्तारी पर 20-20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। क्राइम ब्रांच ने बताया कि 29 दिसंबर, 2014 को आरोपियों ने नजफगढ़ के रोशन गार्डन में एक प्रॉपर्टी की फर्जी जीपीए बनवाकर उसे दो अलग-अलग लोगों को बेच दिया था। दोनों से मोटी रकम लेने के बाद गायब हो गए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन ठिकाने बदलकर आरोपी पुलिस को चकमा दे रहे थे। इस बीच क्राइम ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.