भागलपुर, मई 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता पॉलिटेक्निक के सेमेस्टर टू और फोर (ओबीई) परीक्षा 2025 (इवन) और सेमेस्टर टू-वन तथा फोर-सिक्स परीक्षा 2025 (इवन) (ओल्ड एंड न्यू सिलेबस) के परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा सोमवार को बरारी स्थित होम सेंटर में होगी। परीक्षा में पॉलिटेक्निक कॉलेज के करीब 1100 छात्र शामिल होंगे। इस बाबत बरारी राजकीय पॉलिटेक्निक भागलपुर के प्राचार्य डॉ. कमल किशोर पाठक ने बताया कि परीक्षार्थियों की सैद्धांतिक परीक्षा संपन्न हो चुकी है। अब इनकी प्रैक्टिकल परीक्षा चल रही है। इधर, कॉलेज की परीक्षा नियंत्रक डॉ. मोनिका तुलस्यान ने बताया कि 28 मई तक परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.