नोएडा, फरवरी 9 -- नोएडा सेक्टर-168 स्थित सनवर्ल्ड अरिस्टा सोसाइटी में रहने वाले एक छात्र द्वारा कथित तौर पर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। मृतक छात्र आर्यन शनिवार को प्रैक्टिकल एग्जाम देकर लौटा और टावर-10 की 15वीं मंजिल से छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हैरानी की बात यह है कि जब आर्यन छत की ओर जा रहा था तो उसने उंगलियों से विक्ट्री साइन बनाया था। पुलिस को छत पर छात्र का बैग मिला, लेकिन बैग में या घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, आर्यन पढ़ाई में काफी होशियार था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह किसी बात को लेकर परेशान दिखाई दे रहा था। परिवार में माता-पिता के अलावा उसकी एक बड़ी बहन है, जो मेड...