प्रयागराज, जनवरी 16 -- आगामी 24 जनवरी से प्रस्तावित यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र जारी हो गए हैं। यूपी बोर्ड ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को रोल नंबर भेजे हैं और डीआईओएस कार्यालय से स्कूलों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इंटरमीडिएट में 53 विषयों के 21,74,326 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। पहले चरण में 24 जनवरी से एक फरवरी तक 9,075 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। रसायन विज्ञान में सर्वाधिक 15,91,835, भौतिक विज्ञान में 15,91,388, जीव विज्ञान में 12,16,270, भूगोल में 3,41,632 और गृह विज्ञान में 2,43,888 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। डीआईओएस पीएन सिंह का कहना है कि इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल के लिए छात्र-छात्राओं के रोल नंबर बोर्ड ने भेज दिए हैं और स्कूलों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस बीच यूपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.