मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रैक्टिकल के लिए बाह्य परीक्षक सीबीएसई ही नियुक्त करेगा। इसके लिए स्कूल अपने स्तर से नियुक्ति नहीं करेंगे। ऐसा करने वाले स्कूलों का प्रैक्टिकल अमान्य कर दिया जाएगा। 10वीं और 12वीं बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर यह निर्देश मिला है। एक जनवरी से 14 फरवरी के बीच 10वीं और 12वीं बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं करा लेनी है। सीबीएसई ने निर्देश दिया है कि सभी स्कूल यह जांच लेंगे कि प्रायोगिक परीक्षाओं के आयोजन की निर्धारित तिथि से पहले विद्यालय में पर्याप्त संख्या में प्रायोगिक उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हो चुकी हों। विद्यालयों को अभिभावकों और छात्रों को व्यावहारिक, परियोजना, आंतरिक मूल्यांकन के कार्यक्रम के बारे में पहले सूचना भिजवा देनी है ताकि वे सीबीएसई द्वारा जारी निर्देशों का पालन कर सकें। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.