गोरखपुर, जनवरी 6 -- गोरखपुर, निज संवाददाता गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के पुस्तकालय में कला एवं संस्कृति से संबंधित साहित्य का विशेष खंड स्थापित किया जाएगा। मंगलवार को प्रेस क्लब के आजीवन सदस्य, वरिष्ठ पत्रकार एवं रंगकर्मी रहे विवेक अस्थाना की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान यह निर्णय लिया गया। सभा में स्व. विवेक अस्थाना, प्रेस क्लब के सदस्य रहे दिवंगत हसन अब्बास रिजवी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही गोरखपुर में मैत्रीपूर्ण मीडिया क्रिकेट श्रृंखला के सूत्रधार रहे अरुण कुमार श्रीवास्तव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। श्रद्धांजलि सभा में गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के पदाधिकारियों, सदस्यों सहित तमाम पत्रकार बंधु मौजूद रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...