जामताड़ा, जनवरी 25 -- प्रेस एकादश ने प्रशासन एकादश को हराया कुंडहित प्रतिनिधि। रविवार को कुंडहित मुख्यालय स्थित बाउरीपाड़ा स्टेडियम में प्रशासन एकादश और प्रेस एकादश के बीच खेले गए एकदिवसीय फ्रेंडशिप मैच के दौरान प्रेस एकादश ने शानदार जीत हासिल की। टॉस जीतने के बाद प्रशासन एकादश ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। प्रशासन एकादश ने निर्धारित 15 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 135 रन बनाए। इस दौरान प्रशासन एकादश के कप्तान जमाले राजा ने शानदार 25 रन बनाए जबकि जितेन्द्र टुडू ने रिकॉर्ड 42 रन बनाए।जवाब में उतरी प्रेस एकादश ने महज दो विकेट खोकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 8वें ओवर के अंतिम गेंद पर चौका मार कर लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रेस एकादश के कप्तान विजय कुमार ने आठवें ओवर के अंतिम गेंद पर शानदार चौका मार कर अपनी टीम को जीत दिलाई। प्रेस...