किशनगंज, फरवरी 24 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता बिहार पुलिस सेवा सप्ताह के अंतर्गत रविवार को ठाकुरगंज के गांधी मैदान में पुलिस एकादश और प्रेस एकादश के बीच रोमांचक दोस्ताना क्रिकेट मैच खेला गया। मैच का सफल आयोजन ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब एसोसिएशन (टीसीसी) की देखरेख में किया गया। मुकाबले में प्रेस एकादश ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पुलिस एकादश को नौ विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। मौके पर मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, थानाध्यक्ष, समाजसेवी राजेश करनानी, टीसीसी अध्यक्ष कन्हैया लाल महतो सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत टीसीसी सचिव संजय सिन्हा, उपाध्यक्ष रोहित जायसवाल, संयोजक अमित सिन्हा एवं गोविंद चौधरी ने बुके एवं माला पहनाकर किया। टॉस जीतकर पुलिस एकादश के कप्तान अनीश कुमार ने पहले ब...