सीवान, जनवरी 13 -- सीवान। शहर की सड़कों पर वाहनों में लगे प्रेशर हॉर्न लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। तेज और कर्कश आवाज वाले इन हॉर्नों से न सिर्फ ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा है, बल्कि आमजन के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। सुबह से लेकर देर शाम तक मुख्य चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों और अस्पतालों के आसपास प्रेशर हॉर्न की तेज आवाज से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार तेज आवाज के कारण सिरदर्द, चिड़चिड़ापन और बुजुर्गों व बच्चों में असहजता बढ़ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...