सीतामढ़ी, फरवरी 21 -- सीतामढ़ी। शहर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण को लेकर जिला परिवहन विभाग ने प्रेशर हॉर्न को गंभीरता से लेते हुए सख्त अभियान शुरू किया है।जिससे भारी वाहनों में हड़कंप मच गया है। जिला मुख्यालय के प्रमुख चौक-चौराहों पर शुक्रवार को विशेष जांच अभियान चलाकर बसों और अन्य वाणिज्यिक वाहनों की सघन जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर मौके पर ही कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान परिवहन अधिकारियों ने बस चालकों को स्पष्ट चेतावनी दी कि आबादी वाले इलाकों, बाजार, स्कूल, अस्पताल और रिहायशी क्षेत्रों में प्रेशर हॉर्न का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है। जांच के क्रम में वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस और प्रदूषण प्रमाणपत्र सहित अन्य जरूरी कागजातों की भी बारीकी से जांच की गई। कागजातो...