नई दिल्ली, दिसम्बर 27 -- सीएम नीतीश कुमार से बिहार राजस्व सेवा संघ(BRSA) की शिकायत और आन्दोलन की चेतावनी पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि वे अराजकता या दबाव स्वीकार नहीं करेंगे। जनता के हित में हमेशा फैसला लेते रहेंगे। पहले भी श्रम संसाधन विभाग में पुतला फूका गया था। विजय सिन्हा को विरोध से कोई फर्क नहीं पड़ता। पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया में लोक कल्याण जन संवाद के बाद राजस्व सेवा के अधिकारियों ने सीएम को पत्र लिखकर डिप्टी सीएम पर अपमानित करने का आरोप लगाया और रोक लगाने की मांग की थी। शनिवार को पत्रकारों के सवाल पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि उन्हें कोई पत्र नहीं मिला है ना कोई जानकारी है। जो नाराज हैं उन्हें मुझ से मिलना चाहिए। दिक्कत हो तो बात करना चाहिए। मीडिया में माहौल बनाने से कुछ नहीं होगा। सिर्फ इतना पता है कि अराजकता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.