दरभंगा, जनवरी 13 -- दरभंगा। महाराजाधिराज डॉ. सर कामेश्वर सिंह के पोते कुमार कपिलेश्वर सिंह ने महारानी अधिरानी कामसुंदरी देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि महारानी कामसुन्दरी देवी आज हमारे बीच शारीरिक रूप से उपस्थित न हों, पर उनके आदर्श, संस्कार, सादगी और करुणा सदा हमारी स्मृतियों और समाज की नैतिक चेतना में जीवित रहेंगे। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत बना रहेगा। बता दें कि पिछले दिनों महारानी के बीमार पड़कर अस्पताल पहुंचने पर कुमार कपिलेश्वर सिंह उन्हें देखने के लिए दिल्ली से आए थे। स्कूल के लिए काफी कम कीमत पर दी जमीन दरभंगा। महारानी अधिरानी कामसुंदरी देवी के निधन पर शहर के प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. लालमोहन झा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक पुराने संस्मरण को साझा करते हुए कहा कि हम लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.