अलीगढ़, दिसम्बर 12 -- खैर, संवाददाता। तहसील खैर के गांव शाहनगर सौरोला स्थित श्री बृजमोहन शर्मा स्मारक इण्टर कॉलेज के छात्र-छात्राओं व स्टाफ ने शैक्षणिक भ्रमण पर गौरी गोपाल वृद्धाश्रम में कथावाचक डा० अनिरुद्धाचार्य जी महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रधानाचार्य गोविन्द ने संत प्रवर को स्मृति चिह्न भेंट किया । छात्राओं ने यहां रह रही माताओं से मुलाकात की तथा उनकी कुशल क्षेम जानी तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। गौरी गोपाल रसोई में चल रहे प्रसाद वितरण में छात्र-छात्राओं ने प्रसाद वितरण करवाया। छात्राओं ने बाद में पागल बाबा मन्दिर, निधि वन, यमुना में नौका बिहार किया तथा माता वैष्णो देवी व चार धाम मन्दिर दर्शन लाभ लिया। प्रधानाचार्य गोविन्द ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण विधार्थियों को किताबों से परे जाकर व्यावहारिक ज्ञान, गहरी समझ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.