सीवान, जनवरी 29 -- सिवान, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोलनापुर बिन टोली में सोमवार को गला दबाकर किए गए प्रेम कुमार हत्याकांड में एक किशोर को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए किशोर के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बताया गया है कि मुफस्सिल थाना को एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ था, इसमें आवेदक द्वारा आरोप लगाया गया कि इसके पुत्र प्रेम कुमार की हत्या गांव के ही गौतम कुमार व इसके परिजनों द्वारा प्रेम प्रसंग को लेकर कर दी गई है। प्राप्त आवेदन के आधार पर मुफस्सिल थाना में एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में तकनीकी साक्ष्य व प्राप्त मानवीय सूचनाओं के आधार पर हत्याकांड में संलिप्त एक विधि-विरुद्ध किशोर को हिरासत में लिया गया। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े सभी बिंदुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। साथ ...