सासाराम, अप्रैल 13 -- नोखा, एक संवाददाता। संझौली प्रखंड की सिकठी गांव में चल रहे भागवत कथा के समापन पर रविवार शाम लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज पहुंचे। उनके पहुंचने के पहले बड़ी संख्या में लोग आरा-सासाराम मुख्य पथ पर खड़े थे। जैसे ही वे सिकठी मोड़ पर पहुंचे कि जय श्रीमन नारायण...आदि जयकारे से क्षेत्र गुंजायमान हो गया था। उन्होंने सबसे पहले नवनिर्मित शिवालय पहुंच आरती की। इसके बाद भक्तों के आग्रह पर मंदिर परिसर में बनाए गए विशाल मंच से राम कथा सुनाया। कहा कि प्रेम से बड़ा धरती पर कोई शस्त्र नहीं है। इस शस्त्र द्वारा बहुत बड़ी शक्ति को अपने वश में किया जा सकता है। प्रेम की भक्ति से बड़ी उपासना मनुष्य के लिए कुछ भी नहीं है। मौके पर शिवशंकर सिंह,अनिल सिंह,डा. राजकिशोर सिंह,रंजन तिवारी, बैद्यनाथ सिंह,हरसू तिवारी, नंद किशोर सिंह,लोहा सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.