सिद्धार्थ, जून 2 -- डुमरियागंज। कस्बे के महाराजा अग्रसेन नगर में अयोध्या धाम से आए आचार्य उत्तम कृष्ण शास्त्री ने शनिवार की रात भक्तों को सृष्टि वर्णन की कथा का श्रवण कराया। कथावाचक ने कहा भगवान प्रेम के भूखे होते हैं। भगवान प्रेम से अर्पित की हुई सामग्री सहर्ष स्वीकार कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि विदुर के केले के छिलके पर प्रसन्न होकर भगवान ने उनको अनन्य भक्त बना लिया। ध्रुव चरित्र का प्रसंग बताते हुए कहा ध्रुव ने पांच वर्ष की अवस्था में सौतेली मां के कहने पर भगवान की कठिन कठोर तपस्या करके भगवान को प्राप्त किया। भगवान ने ध्रुव का कल्याण किया। इस दौरान चन्द्र भान गुप्त, राजेश्वरी देवी, चन्दु, नन्द किशोर गुप्त, मिथिलेश, विवेक गुप्त, ओम गुप्त, गुड़िया, शन्नो देवी मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.